spot_img
spot_img

सुजीत मुंडा को जमीन तथा घर उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा ने मुलाकात की। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है। सीएम ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

जमीन और घर देगी राज्य सरकार

सीएम हेमंत सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा को रांची में जमीन तथा उक्त जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाएगी। आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। नई खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है। इससे पहले बातचीत के क्रम में सीएम हेमत सोरेन के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा एवं उनकी पत्नी अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नही है वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव राज्य सरकार की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि सुजीत मुंडा की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं वे सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश दिखे सुजीत मुंडा

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के बाद सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद  सुजीत मुंडा ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।  सुजीत मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा एवं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी  सुजीत मुंडा की धर्मपत्नी अनीता तिग्गा उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर के साथ Petrol-Diesel भी हुआ सस्ता… देखें नया रेट

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा

इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...