Ranchi : रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये संगठन के स्टेट चीफ और 10 लाख के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इसके साथ ही PLFI का फाइनल चैप्टर क्लोज हो गया है। पुलिस ने उसके पास से एक स्वचालित पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और PLFI के नक्सली पर्चे बरामद किये हैं।
रांची SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल में हथियार के साथ मौजूद है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इसके बाद ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी के निर्देशन में DSP बेड़ो दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस ने देर रात जंगल में घेराबंदी कर अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अमृत होरो पिछले 16 वर्षों से झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उस पर हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली, फायरिंग और आगजनी समेत 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि PLFI के नाम पर व्यवसायियों और ठेकेदारों को फोन और सोशल मीडिया के जरिये धमकी देकर रंगदारी मांगी जाती थी। अमृत होरो पर रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी के साथ ही प्रतिबंधित PLFI संगठन के नेतृत्व का पूरी तरह सफाया हो गया है।
SSP बोले, PLFI का फाइनल चैप्टर हुआ क्लोज… देखें वीडियो#Ranchi #PLFI #SSPRanchi #ips #ipsrakeshranjan #jharkhand #naxalite pic.twitter.com/BGeYedXs2M
— KohramLive (@KohramLive) May 29, 2026
इसे भी पढ़ें : NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट होगा शुरू, जमशेदपुर में लगेगी बड़ी बोली… जानें
इसे भी पढ़ें : मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर यह किसका श’व, सनसनी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी इतने रोज तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें






