spot_img

SSC MTS का नोटिफिकेशन 5 फरवरी को, 10 वीं पास करें Apply

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : SSC MTS की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक नई सूचना है। SSC MTS 2020 परीक्षा का नोटिफिकेशन अब 5 फरवरी 2021 को जारी करेगा। इसके पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इसे 2 फरवरी 2021 को जारी करने वाला था। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकलेंगी।

मल्‍टीटास्किंग स्‍टाफ परीक्षा

एसएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन, जो पहले 2 फरवरी को जारी होने वाला था, अब 5 फरवरी को जारी होगा।

इसे भी पढ़ें : 31 January को होगा सीबीएसई सीटीईटी Exam, जानें ये खास बातें  

इस तारीख को होगी SSC MTS 2020 परीक्षा  

उल्‍लेखनीय है कि आयोग द्वारा जारी एसएससी परीक्षा कैलेंडर में मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (नॉन-टेक्निकल) भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मार्च 2021 तय की गई थी, परंतु नोटिफिकेशन समय से जारी न होने के कारण संभव है कि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख भी 18 मार्च से बढ़ा दी जाए। नोटिस के मुताबिक़ SSC MTS 2020 पेपर-1 का आयोजन 01 जुलाई से 20 जुलाई 2021 तक होगा।

ये हो सकती है योग्यता

कैंडिडेट्स जिनकी आयु 18 साल से 25 साल के बीच हो और वह किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड / संस्थान से कक्षा 10 वीं कक्षा पास हो। इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उल्‍लेखनीय कि साल 2019 में SSC द्वारा निकाली गई MTS की करीब 10 हजार भर्तियों के लिए करीब 38.58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इसे भी पढ़ें : RBI ग्रेड बी में 322 Officers की होगी भर्ती, जानें योग्‍यता और प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...