spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अफगानिस्‍तान में मारा गया लश्‍कर-ए-इस्‍लाम का सरगना मेंगल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अमेरिका ने 30 लाख डॉलर का रखा था इनाम

वॉशिंगटन : पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम के सरगना मेंगल बाघ के अफगानिस्तान में मारे जाने की सूचना मिल रही है। अफगानिस्तान सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। क्लीनर से आतंकी बनने वाले बाघ के मारे जाने की खबर पहले भी कई बार आई थी, पर पहली बार किसी सरकार ने इसकी पुष्टि की है। अफगान मीडिया के अनुसार, बाघ के घर के बाहर बम प्लांट किया गया था। उसके बाहर निकलते ही बम ब्लास्ट हुआ। उसके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए हैं। बाघ पर अमेरिका ने 30 लाख डॉलर का इनाम रखा था।

इसे भी पढ़ें : गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे किसान, जानिए दिल्‍ली का क्‍या है ताजा हाल

नांगरहार में था मेंगल

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेंगल ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के बांदर डेरा में आलीशान घर बनाया था। वह वहीं से अपने संगठन की आतंकी साजिशों को अंजाम देता था। गुरुवार को उसके घर से बाहर निकलते ही एक तेज धमाका हुआ। धूल छंटने के बाद कुछ लाशें दिखाई दी। इसमें एक लाश मेंगल की भी थी। बाकी शव उसके परिजनों के थे।

नांगरहार प्रांत के गवर्नर जिया-उल-हक अमारखिल ने कहा- लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी संगठन का सरगना मेंगल बाघ अचिन प्रांत में मारा गया है। उसके पहले भी कई बार मारे जाने की खबरें आईं थीं, इस बार मौत की पुष्टि की जा रही है। उसका संगठन वास्तव में तालिबान का ही हिस्सा है। इसने नाटो देशों के काफिले पर कई बार हमले किए हैं।

इसे भी पढ़ें : कैंसर मरीज चिकित्‍सक ने महिला Doctor को गोली से उड़ाया, फिर की…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...