spot_img

31 January को होगा सीबीएसई सीटीईटी Exam, जानें ये खास बातें  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • परीक्षा की तैयारियां पूरी, जारी किए जा चुके हैं एडमिट कार्ड
  • अब आजीवन कर दी है गई सीटीईटी की वैधता

कोहराम लाइव डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा 31 जनवरी को होगी। इससे जुड़े सारे इंतजाम मुकम्‍मल कर लिए गए हैं। एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं, वे CTIT की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से CTIT की वैधता आजीवन कर दी गई है। इसके बाद पहली बार यह परीक्षा होने जा रही है।

कोरोना के कारण स्‍पेशल गाइडलाइन

इस बार परीक्षा में उम्मीदवारों को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए खास दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा। परीक्षा के लिए 24 जनवरी से 9 मार्च 2020 तक पंजीकरण कराया गया था। पहले यह परीक्षा जुलाई में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी

बनाए गए हैं 135 परीक्षा केंद्र

कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के लिए 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  एक कमरे में 12 अभ्यर्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

कोविड घोषणा पत्र लाना जरूरी

सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों के लिए कोविड घोषणापत्र लाना अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को इस आशय का घोषणापत्र अपने साथ रखना होगा कि उन्हें जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय पूछे जाने पर घोषणापत्र दिखाना होगा।

दो घंटे पहले रिपोर्ट करना जरूरी

अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा से दो घंटे पहले रिपोर्ट करना है। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। ओएमआर उत्तरपत्रक में व्हाइटनर का उपयोग, ओवरराइटिंग और कटिंग मना है।

इसे भी पढ़ें : लाल किले पर बवाल : 22 एफआईआर दर्ज, CCTV से नपेंगे उपद्रवी

लेकर जाना होगा सेनिटाइजर

उम्मीदवारों को अपने साथ 50 ml की सेनिटाइजर की एक पारदर्शी बोतल लेकर जानी होगी। इसके अलावा हेंड गलव्स, फेस मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल भी चाहिए होगी। सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार होती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानिए एग्जाम पैटर्न 

पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।

पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : JEE Main के Application Form में सुधार के लिए कल खोली जाएगी Correction Window

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...