spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SSC ने जारी की Junior Engineer Exam की ‘आंसर की’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SSC Candidates 31 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

कोहराम लाइव डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी कनीय अभियंता (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) पेपर-1 2019 की आंसर की जारी कर दी है। SSC JE भर्ती परीक्षा पेपर -1, 2019 में शामिल हुए कैंडिडेट्स कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

कीमशन ने जारी किया नोटिफिकेशन

आयोग की तरफ से जारी नोटिफकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स जिस आंसर से संतुष्ट नहीं हैं, वे उसके खिलाफ अपनी आपत्ति 31 दिसंबर 2020 तक भेज सकते हैं। ऑब्जेक्शन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न-उत्तर के लिए 100  रुपये के हिसाब से ऑनलाइन फीस देनी होगी। 31 दिसंबर शाम 6.00 बजे के बाद या अन्य किसी मोड से भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले Week से 8वीं-10वीं के भरे जाएंगे फॉर्म, JAC ने पूरी कर ली है तैयारी

27 से 31 अक्टूबर को हुआ था एग्‍जाम

SSC JE पेपर-1 का आयोजन देश के विभिन्न एग्‍जाम सेंटर पर 27 से 31 अक्टूबर, 2020 को किया गया था। आंसर की जारी करने के बाद अब परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स पेपर -1 की परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें पेपर -2 की परीक्षा में शामिल किया जाएगा। पेपर वन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होता है, जबकि पेपर टू डिस्क्रिप्टिव टाइप होगा।

887 पोस्‍ट पर होनी है भर्ती

परीक्षा के जरिये जूनियर इंजीनियर -सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, क्वालिटी सर्वेइंग एंड कांट्रैक्ट के 887 पदों पर भर्ती की जानी है। SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, क्वालिटी सर्वेइंग एंड कांट्रैक्ट) परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 13 अगस्त 2019 को शुरू हुई थी, जो 12 सितंबर, 2019 तक जारी थी।

इसे भी पढ़ें : Single girl child स्कॉलरशिप के लिए 28 दिसंबर तक करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...