spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में अगले Week से 8वीं-10वीं के भरे जाएंगे फॉर्म, JAC ने पूरी कर ली है तैयारी

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: कोरोना पीरियड के दौरान शिक्षा विभाग की तरफ से सभी कक्षाओं के लिए सिलेबस तैयार करने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अब परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। JAC की ओर से 8वीं और 9वी का मॉडल प्रश्न पत्र (Model question paper) जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं का मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिया जाएगा। JAC की सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह से 8वीं और 10वीं के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 8वीं में हर साल औसतन लगभग 5 लाख छात्र फॉर्म भरते हैं। इस साल भी 5 लाख छात्रों के फॉर्म भरने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें :11000 वोल्ट का लगा करंट, Building में काम कर रही लड़की की मौत

छात्रों को सहूलियत

JAC सूत्रों के अनुसार, देर से भी मॉडल पेपर जारी करने का उद्देश्य छात्रों को सहूलियत पहुंचाना है, ताकि कोविड के कारण हुई परेशानी के बाद मॉडल पेपर की मदद से छात्रों को इस बात आइडिया पहले से ही मिल सके कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन कक्षा होने से कई छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हुई है। अब मॉडल प्रश्नपत्र की सहायता से कुछ हद तक परीक्षा की तैयारी करने में विद्यार्थियों को मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :MLA इरफान ने CM से मांगे 155 पहरेदार

कहां मिलेगा मॉडल प्रश्नपत्र

JAC इस बार भी सभी कक्षाओं का मॉडल प्रश्नपत्र ऑनलाइन जारी करेगा। 8वीं और 9वीं का भी ऑनलाइन जारी किया है। स्टूडेंट्स JAC की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के डाउनलोड सेक्शन से मॉडल प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल प्रश्न के साथ उसके उत्तर भी जारी किए जा रहे हैं। शिक्षकों और अभिभावकों को मॉडल प्रश्नपत्र का अभ्यास करवाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें :400 से अधिक मवेशी जब्त, 20 पशु तस्कर गिरफ्तार

सिलेबस में 40 फीसदी की हुई है कटौती

कोविड के कारण मार्च के बाद अभी तक 8वीं और 9वीं के स्कूल नहीं खुले हैं। 8वीं की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके कारण शिक्षा विभाग तरफ से 8वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की गई है। आठवीं में सभी सवाल मल्टीपल च्वाइस के होंगे।

इसे भी पढ़ें :CMAT के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन Process शुरू

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: