spot_img
spot_img

Single girl child स्कॉलरशिप के लिए 28 दिसंबर तक करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार पुन: बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स (Students) इस स्कॉलरशिप के लिए 28 दिसंबर 2020 तक आवेदन (Application) कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक किसी भी कारण से इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे सोमवार तक करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :गुमला के बिशुनपुर में टीपीसी के 5 एक्टिव सदस्‍यों को दबोचा

पहले 21 दिसंबर था अंतिम डेट

ऐसा पहली बार नहीं है, जब बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई हो। इससे पहले इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर थी, जिसे बोर्ड ने बाद में अब ग्यारह दिन के लिए बढ़ा कर 21 दिसंबर कर दिया था।

ऑनलाइन करना है आवेदन

स्टूडेंट्स इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिये रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ वही कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने CBSE से ही 10वीं पास की है। इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ सिंगल गर्ल चाइल्ड ही आवेदन कर सकती है।

इसे भी पढ़ें :टाटानगर रेलवे लोको शेड में हादसा, एक कर्मी की मौत

कौन कर सकता है अप्लाय

60 प्रतिशत अंकों के साथ CBSE से 10वीं पास करने वाली और अपने मां-बाप की इकलौती संतान इसके लिए आवेदन कर सकती है। इस स्कॉलरशिप का फायदा सिर्फ ऐसे स्टूडेंट्स को मिलेगा जो CBSE स्कूल से ही 11वीं-12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। उस स्कूल की एकेडमिक ईयर के दौरान मंथली ट्यूशन फीस 1500 रुपये से ज्यादा न हो। यह भी ध्यान रखें कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है।

 इस प्रकार करें आवेदन

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्कॉलरशिप स्कीम की लिंक पर क्लिक करें।
  • CBSE Scholarship Scheme For Single Girl Child 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें और निर्देशों के अनुसार उसे भरकर सबमिट कर दें।

इसे भी पढ़ें :लातेहार में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...