spot_img

रेलवे ने जारी किया एनटीपीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड, करें Download

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 28 दिसंबर से शुरू होनेवाली है परीक्षा, फर्स्‍ट फेज में 23 लाख परीक्षार्थी एग्‍जाम में होंगे शामिल

कोहराम लाइव डेस्क: आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू होने वाली है। रेलवे रेक्रूटमेंट (RRB) बोर्ड द्वारा कहा गया था कि परीक्षा के चार दिन पहले एडमिट कार्ड रिलीज (Release) किया जाएगा। इसी के मद्देनजर एनटीपीसी का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा को 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें लगभग 23 लाख उम्मीदवार पहले चरण में शामिल होंगे।

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rrbkolkata.gov.in पर जाएं। इसके बाद यहां पर उपलब्ध “CEN 1/2019(NTPC)- Link for downloading e-call letter, Exam city & date intimation slip” लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। अब लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें :400 से अधिक मवेशी जब्त, 20 पशु तस्कर गिरफ्तार

मॉक टेस्ट के लिए जारी किया लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC भर्ती परीक्षा के पहले चरण से पहले उम्‍मीदवारों के प्रैक्टिस के लिए फाइनल मॉक टेस्‍ट जारी कर दिया है। जिन उम्‍मीदवारों की परीक्षा 28 दिसंबर से शुरू है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर दे सकते हैं।

इस प्रकार चेक करें एग्‍जाम सिटी

स्‍टेप 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्‍टेप 2 : होमपेज पर दिख रहे एग्‍जाम सिटी, डेट के लिंक पर क्लिक करें।

स्‍टेप 3: अब अपने क्रेडेंशियल्‍स का प्रयोग कर लॉग-इन करें।

स्‍टेप 4: अपनी जानकारी चेक करें और अपने पास सेव कर लें।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस

नियुक्ति का प्रोसेस

नॉनटेक्निकल पॉपुलर श्रेणी में स्टेशन मास्टर, गार्ड, कार्यालय क्लर्क एवं वाणिज्यिक क्लर्क के 35208 पदों के लिए एक करोड़ 26 लाख अभ्यर्थियों के वास्‍ते 28 दिसंबर से और लेवल-1 ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्स मैन आदि के 103769 पदों के लिए एक करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों के  वास्‍ते परीक्षा अप्रैल 2021 से शुरू होगी। सभी परीक्षा पूरी कर एक वर्ष के भीतर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें :50 रुपये का लालच देकर रौंद डाला मासूम को…

एग्‍जाम सेंटर पर लागू रहेंगे ये नियम

कोरोना संक्रमण के खतरों को ध्‍यान में रखते हुए इस बार एग्‍जाम सेंटर्स पर नए नियम लागू रहेंगे। एंट्री पर थर्मल स्‍कैनिंग, सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्‍क के नियम सख्‍ती से लागू रहेंगे। लक्षणों वाले छात्रों को वापस भेज दिया जाएगा और उनकी परीक्षा की बाद में व्‍यवस्‍था की जाएगी। उम्‍मीदवारों को एग्‍जाम सेंटर पर भी एग्‍जाम के समय से काफी पहले रिपोर्ट करने के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :कर देंगे छह इंच छोटा…माओवादियों ने साटे धमकी भरे Poster

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...