अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर खास…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सेहतमंद जीवन शैली और मरीजों को लाइफ लाइन देने वाली नर्सें खुद की जान जोखिम में डालकर सेवा करती हैं। मरीजों के जीवन में मुस्कान लाने और उन्हें बचाने को दिन-रात सेवा में जुटी रहती है। नर्सों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मान-सम्मान देने के लिये हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर नर्सों द्वारा किये गये अद्भुत सेवा का पूरा सम्मान करते हैं। इस रोज हॉस्पिटल से लेकर क्लीनिक तक में कुछ चुनिंदा नर्सों को पुरस्कृत कर उन्हें नवाजा जाता है। आइये जानते हैं अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस से संबंधित इसके इतिहास और महत्व के बारे में…

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास

अमेरिकी स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सदरलैंड ने साल 1953 में तत्कालीन राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर से ‘नर्स दिवस’ मनाने का प्रस्ताव रखा था, उस वक्त इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। साल 1974 के जनवरी माह में 12 मई को आधिकारिक तौर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ घोषित किया गया। इस तिथि का चुनाव फ्लोरेंस नाइटिंगेल को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्मानित करने के मकसद से किया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक हैं। 19वीं सदी में नर्सिंग क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया था। उनके द्वारा शुरू नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण के प्रति उनकी प्रेरणा ने नर्सिंग जगत में एक यादगार यात्रा शुरूआत की। उन्हें ‘मदर्स ऑफ नर्सिंग’ कहा जाता है।

कौन हैं फ्लोरेंस नाइटिंगेल?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को फ्लोरेंस (इटली) में हुआ था। वह एक ब्रिटिश नर्स, सांख्यिकीविद् और समाज सुधारक थीं, जो आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक और दार्शनिक थीं। उन्होंने वर्क हाउस एवं अस्पतालों में दाइयों और नर्सों के लिए ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रीमिया युद्ध के दौरान, उन्हें ब्रिटिश और मित्र देशों के सैनिकों की देखभाल का प्रभारी बनाया गया था। वह कई घंटे वार्डों में बिताती, वहीं, पूरी-पूरी रात मरीजों की देखभाल करती थीं। वह हाथ में दीपक लेकर रात भर घूमती थीं। इस तरह उनकी छवि ‘लेडी विद द लैंप’ के रूप में स्थापित हो गई। 1907 में ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मानवता की प्रतिमूर्ति नर्सों की सेवा को याद करने का एक आदर्श तरीका है, जो गंभीर से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रोगियों की सुरक्षा, सेहत और चंगा होने का पूरा ख्याल रखती हैं। यह दिवस दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उनके योगदान पर प्रकाश डालता है। नर्सों की भूमिका चिकित्सा पद्धति से जुड़े किसी भी अन्य पेशेवर से कम नहीं है। यह दुनिया भर की नर्सों की निस्वार्थ सेवा और योगदान को पहचानने का दिन है। नर्सों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए व्यक्तिगत रूप से उन्हें पूरा मान-सम्मान दें और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिये।

इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

spot_img

Related articles:

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...

20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी सरकार के...