मुख्य अभियुक्त की पत्नी-बेटी सहित तीन महिलाएं हिरासत में
कुटे के एक युवक ने खोला राज
रांचीः ओरमांझी युवती हत्याकांड में रांची पुलिस के हाथ लग चुका है तुरुप का पत्ता। कटी सिर के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। मामले में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मुख्य अभियुक्त बिलाल की खोज में जुटी है। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती का शेख बिलाल इस हत्याकांड का किंगपिन माना जा रहा है। पुलिस ने उसकी फोटो जारी की है। सूचना देने वाले को पुरस्कार देने और उसकी पहचान गुप्त रखने की घोषणा की है। लोगों से अपील की गई है कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की मदद करें।
इसे भी पढ़ें :लापरवाही ने ली मासूम की जान, बाइक गिरी, ट्रैक्टर ने…
इसे भी पढ़ें :राज्यपाल ने Chief Justice से रेप मामलों की जल्द सुनवाई का किया आग्रह










