गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में लापरवाही ने एक बच्ची की जान ले ली। बच्ची का पिता बाइक की टंकी पर बैग रख पीछे पत्नी मां और बच्ची को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में असंतुलित होकर बाइक गिरी और सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : Team India ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत, तीसरा टेस्ट ड्रॉ
मुकेश पंडित अपनी 6 साल की बेटी पायल, पत्नी और मां को लेकर बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया झरना में नहाने के लिए जा रहा था। विवेकानंद चौक के पास असंतुलित होकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्ची का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 1 घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।
इसे भी पढ़ें : विराट कोहली बने पापा, अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म
इसे भी पढ़ें : शेरशाह की धरती में दरिंदगी, कोचिंग जा रही बच्ची के साथ गैंगरेप








