spot_img
spot_img
spot_img

Team India ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत, तीसरा टेस्ट ड्रॉ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सिडनी में Team India ने तीसरे टेस्ट में रचा इतिहास। ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत और मैच किया ड्रॉ। मैच के अंतिम दिन भारत ने मात्र 3 विकेट खोकर पूरे दिन का खेल खेला। चोटिल ऋषभ पंत ने 97 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके बाद आर अश्विन और हनुमा विहारी ने भी पारी को संभाला। दोनों ने शानदार और संभली हुई पारी खेलकर मैच को बचा लिया। मैच में पुजारा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने पांच विकेट खोकर 334 रन बनाए। आर अश्विन 39 और हनुमा विहारी 23 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 224 रन बनाए। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 312 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 407 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम दिन पांच विकेट खोकर 334 रन बनाए और मैच ड्रॉ करा लिया।

Team India के खिलाड़ियों के कई कैच भी छूटे 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने आज तीन कैच छोड़े। 123वें ओवर में मिचेल स्टार्क की 5वीं बॉल पर पेन ने विहारी का कैच छोड़ दिया। गेंद विहारी के बल्ले का किनारा लेकर पेन तक गई, लेकिन वे इसे पकड़ नहीं पाए। उस वक्त विहारी 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले भी पेन ऋषभ पंत के 2 कैच छोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : बीवी से लड़कर चढ़ा पोल पर, Hightension तार से युवक झुलसा

विहारी ने खेली धीमी पारी

हनुमा विहारी ने 112 गेंदों पर 6.25 की स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाए। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे धीमी पारी है। इससे पहले यशपाल शर्मा ने 1980/81 में एडिलेड में 157 बॉल पर 8.28 की स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए थे। उन्होंने भी एक क्षण पर 112 गेंद में 7 रन ही बनाए थे।

41 साल बाद 110 ओवर से ज्यादा खेली टीम इंडिया

टीम इंडिया अभी तक टारगेट चेज करते हुए 110 से ज्यादा ओवर खेल चुकी है। 41 साल बाद भारत टारगेट चेज करते हुए चौथी पारी में 110 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की है। इससे पहले 1979 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 131 ओवर बल्लेबाजी कर मैच बचाया था।

इसे भी पढ़ें : रांची में युवक ने की खुदकुशी, JOB जाने से था परेशान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...