हजारीबाग : Hazaribagh के केरेडारी में हाथियों ने मचाया उत्पात। पताल पंचायत के बुचाडीह गांव के हुदुबेड़ा टोला में हाथियों ने 50 साल के ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला। मृतक की पहचान जंगला मुंडा के रूप में हुई। हाथियों के गांव में घुसने की सूचना पर वह अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी बीच हाथियों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इसे भी पढ़ें : लापरवाही ने ली मासूम की जान, बाइक गिरी, ट्रैक्टर ने…
Hazaribagh में लगातार उत्पात मचा रहे हैं हाथी
हाथियों ने गांव के सहदेव मुंडा व वीरसिंह मुंडा के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फसलें भी रौंद डाली। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना पर केरेडारी सीओ अरुण कुमार तिर्की, एसीएफ सह बड़कागांव रेंजर उदयचंद्र झा, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने मृतक की पत्नी मंगरी उर्फ रानी देवी को तत्काल मुआवजा के तौर पर 20 हजार रुपए नकद भुगतान किया। बाकी तीन लाख 80 हजार रुपए कानूनी प्रक्रिया के बाद जल्द देने की बात कही गई।
इसे भी पढ़ें : Team India ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीनी जीत, तीसरा टेस्ट ड्रॉ






