कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के औरंगाबाद जिले में संपत्ति के लिए गुरुवार को एक युवक ने जयराम कुमार ने पत्नी और ससुर के साथ मिलकर पिता रामसिंहासन सिंह को लाठी-डंडो से पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव की है।
इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की साली से प्यार, मना किया तो कर दिया ये…
10 दिनों से चल रहा था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 10 दिनों से घर में संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था। बीच बचाव करने युवक के ससुर भी आए थे। मामला थाना पर भी पहुंचा था, लेकिन जनता दरबार में उसका समाधान नहीं हो पाया। गुरुवार की सुबह विवाद बढ़ गया। इसके बाद बेटे ने 61 वर्षीय अपने पिता रामसिंहासन सिंह की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन, शादी का झांसा देकर ऐसा लगाया चूना कि…
आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
पिटाई के आरोपी मृतक के बड़े पुत्र जयराम कुमार, उसकी पत्नी और उसके ससुर हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दाउदनगर थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और तीनों आरोपितों को थाना लेकर आए। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अरमान एवं अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की।
इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा के साथ ही फोन पर करता है ‘गंदी-गंदी’ बात






