spot_img

लुटेरी दुल्‍हन, शादी का झांसा देकर ऐसा लगाया चूना कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : शादी से पहले ही एक लुटेरी दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई। मामला लखनऊ की है। मनोज अग्रवाल नामक युवक ने अपनी शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम पर पर एक अकाउंट बनाया। 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नामक एक युवती का रिक्वेस्ट आया। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। लड़की ने अपने आप को बिहार की रहने वाली बताया। साथ ही माता-पिता ना होने की बात बताई। मनोज के अनुसार युवती ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। इस बीच दोनों के परिवार के बीच बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग 

मनोज प्रियंका को अपनी पत्नी समझ उसके पीछे खर्च करने लगा। युवती ने यूपीएससी की तैयारी की बात कहकर मनोज से कई बार पैसे लिए। कभी 10 तो कभी 20 तो कभी ₹50000। मनोज भी पत्नी समझकर उसे बिना किसी पूछताछ के पैसे देते रहा। इस बीच 16 जनवरी को दोनों की शादी तय हुई। इससे पहले कि दोनों की शादी होती युवती उससे मिलने लखनऊ पहुंची। लखनऊ आने का फ्लाइट किराया भी मनोज ने ही दिया। साथ ही युवती को करीब ₹200000 की शॉपिंग भी कराई। इसके बाद युवती ने हैदराबाद जाने की बात कह कर गई और फिर उसके बाद गायब हो गई। उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। इतना ही नहीं उसकी कथित मौसी का भी फोन स्विच ऑफ आने लगा। जिसके बाद मनोज ने उसके दिए बिहार और दिल्ली के पते का सत्यापन करवाया, मगर वह पता भी फर्जी निकला। मनोज ने युवती के द्वारा दिए गए आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि का भी सत्यापन करवाया वह भी फर्जी निकला। जिसके बाद मनोज ने अपने आप को ठगा महसूस किया। जिसके बाद मनोज ने हजरतगंज थाने में युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की साली से प्‍यार, मना किया तो कर दिया ये…

बता दें कि 15 अगस्‍त के बाद से दोनों के बीच लगातार व्‍हाट्एप पर चैटिंग भी होती रही। दोनों एक-दूसरे की होने की बात करते रहे, मगर आखिरकार युवती फरेबी निकली और युवक को करीब 6 लाख का चूना लगाकर फरार हो गई। मनोज ने ये पैसे घर बनाने के लिए रखे थे।

इसे भी पढ़ें : भागलपुर के पूर्व कमिश्नर की बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...