बरेली : यूपी में पुलिस सख्ती के बावजूद मनचलों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यह आती-जाती लड़कियों पर फब्तियां कसते रहते हैं। इन मनचलों ने उस वक्त हद पार कर दी, जब वहां से गुजर रही महिला सिपाही पर कमेंट करने से भी बाज नहीं आए। मनचले ने महिला सिपाही से कहा इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो। फिर क्या था महिला सिपाही ने मनचले को धर दबोचा और जमकर उसकी धुनाई कर दी। जिसके बाद थाना में फोन कर फोर्स को बुलवाया फोर्स को आता देख मनचला धक्का-मुक्की कर वहां से भाग निकला। मगर इस दौरान उसका मोबाइल मौके पर ही गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मनचले की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र की है।
Read More : झारखंड के 161 सीओ-बीडीओ का तबादला, जानिए कौन कहां गए
Read More : भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रचा इतिहास, दूसरे ही दिन इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया
बता दें कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत महिला सिपाही मनचलों की धर-पकड़ में जुटी है। इसी के तहत महिला सिपाही अभियान में निकली थी। इसी दौरान मनचलों ने उन पर भी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद महिला सिपाही ने जमकर कुटाई कर दी।








