Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में आतंक की धार को कूंद करने के लिहाज से शुरू किये गये ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरे दो रोज में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 6 आतंकी को मार गिराया। यह एनकाउंटर कश्मीर के कुलगाम में 2 अलग-अलग जगहों पर हुये। इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हो गया, वहीं एक जख्मी जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बीते शनिवार को चार और रविवार को दो आतंकी मारे गये। जम्मू-कश्मीर के DGP आरआर स्वैन ने मीडिया को बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में अबतक 6 आतंकी मारे गये। एक मुठभेड़ पूरी हो चुकी है, वहीं एक जगह मुठभेड़ चल रही है। खबर है कि आतंकियों ने राजोरी के मंजाकोट में सैन्य कैंप में गोलियां चलाई। इसमें एक जवान के पैर में गोली लगी है। आतंकियों की डेड बॉडी ड्रोन फुटेज में देखी गई। IG बीके बिर्दी ने मीडिया से कहा कि फ्रिसल चिन्नीगाम में चार आतंकी मारे गये। रविवार को दो आतंकी मारे गये। उनके पास से 3 AK 47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। चारों आतंकियों की पहचान कर ली गई है, बाकी दो की नहीं हो पाई है। खबर है कि मारे गये आतंकी कुख्यात हिजबुल मुजाहीदीन के गुट TRF से जुड़े हुये थे।
इसे भी पढ़ें :16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :WTC को लेकर जय शाह ने की भविष्यवाणी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…







