Kohramlive Desk : आज के समय में एक अच्छी नौकरी (Jobs) का मिलना, जिसमें सैलरी भी आपके मनमुताबिक हो, सारी सुविधाएं भी हों, एक सपने जैसा हो गया है। जिस तरह से दुनियाभर में नौकरियों की किल्लत है, अच्छे खास पढ़े-लिखे लोगों को भी नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, वैसे में आप समझ सकते हैं कि किसी अच्छी नौकरी का मिलना कितना मुश्किल है। मगर इन दिनों एक नौकरी (Poo smelling job) काफी चर्चा में है जिसमें काम बेहद कम है, पैसे काफी ज्यादा हैं मगर काम ऐसा ही कि उसके बारे में जानकर ही आप दूसरे से हाथ जोड़ लेंगे। जिसको पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत हो, शायद भी इस काम को करना नहीं पसंद करेगा। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक न्यूट्रीशन ब्रांड कंपनी फील कंप्लीट (Feel Complete) की ओर से ये अजीबोगरीब नौकरी निकाली गई है, जिसका मकसद है अपने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाना। कंपनी को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो इंसान के मल को सूंघ सकते हैं और फिर उससे जुड़ा अपना अनुभव बता सकते हैं। इसी के अनुसार कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव करेगी।
कंपनी poommelier training करवाएगी
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी poommelier training करवाएगी जिसमें 5 लोग शामिल होंगे और उसमें से सिर्फ एक को विजेता के तौर पर चुना जाएगा। विजेता को इंसान के पाचन तंत्र की जानकारी दी जाएगी जिससे वो सूंघकर ही पता लगा सके कि शरीर में किन न्यूट्रीशन की कमी है या फिर पांचन तंत्र ठीक से काम कर रहा है या नहीं। जिन लोगों को पूमेलिय बनना है, उनके लिए जरूरी है कि वो 21 साल या उससे ज्यादा उम्र के हों। वो बेहद सख्त ट्रेनिंग शेड्यूल के लिए तैयार हों और डीटेल्स को पकड़ने के लिए उनकी आंखें तेज हों। इस नौकरी के लिए कर्मी को हर महीने करीब 1.5 लाख रुपये मिलेंगे।
हैना मैसी ने कही ये बात
फील कंप्लीट की लीड न्यूट्रिशनिस्ट हैना मैसी ने कहा- “किसी का मल भी अच्छा नहीं महकता, पर अधिक दुर्गंध वाले मल खराब पाचन तंत्र और सेहत की निशानी होते हैं। डिसबायोसिस नाम के पेट के बैक्टीरिया की संख्या में जरा भी बदलाव होने से पेट में मीथेन गैस बनने लगती है। ये गैस या तो मल बनाती है या फिर दुर्गंध की तरह शरीर से निकलती है। कई प्रकार के फूड इंटॉलरेंस से भी ये समस्या पैदा हो जाती है। अगर पाचन तंत्र में कोई भी समस्या आती है तो लोगों को तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। ऐसे में मल की जानकारी होने से लोग अपना ध्यान रख सकते हैं। ”
इसे भी पढ़ें :‘मतवाली वो इंस्टाग्राम वाली’, बहू क्या करे बात-बात में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी…देखें
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT! यहां 26 और 27 फरवरी को बारिश
इसे भी पढ़ें : खूंटी में जवान का अ*धजला शव मिलने से सनसनी…








