RANCHI : IMD ने भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 फरवरी व 1 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 26 व 27 फरवरी को भी एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 1 मार्च के लिए ऊंचाई वाले कई भागों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य व निचले एक-दो भागों में 28 फरवरी व 1 मार्च को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार 1 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। वही झारखंड की बात करें तो IMD रेपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
इसे भी पढ़ें : खूंटी में जवान का अ*धजला शव मिलने से सनसनी…
इसे भी पढ़ें :Gujarat Budget 2023 : हर साल दो-दो रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी सरकार…
इसे भी पढ़ें :Gujarat Budget 2023: सरकार का बड़ा फैसला, मजदूरों को 5 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा
इसे भी पढ़ें :शराब पीने के शौकीन अब यह काम नहीं कर सकते… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :PIB Fact Check : आज रात से बंद हो जाएगा आपका SBI YONO अकाउंट
इसे भी पढ़ें :इसी महीने निपटा लें सारे काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक












