Khunti : खूंटी के तपकारा थाना के लोहाजीमी जंगल से पुलिस को एक अधजली डेड मिली। एक जवान युवक की अधजली डेड मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि शख्स की मौत करंट लगने से हुई है। मृतक की पहचान 30 साल के अनुपम गुड़िया के रूप में की गई। घटना के संबंध में प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके अनुसार अनुपम बीते कल अपने घर से झगड़ा के निकल गया। बहुत देर तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। उसे इधर उधर ढूंढा गया पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह जंगल किनारे खेत में हाईटेंशन टावर के नीचे चरवाहों को एक डेड बॉडी दिखी। सूचना पर पुलिस के साथ बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल देर रात हाईटेंशन लाइन में अचानक जर्क मिला था। जिसके कारण कुछ देर के लिए लाइन बाधित हो गयी थी, लेकिन मामूली जर्क होने के कारण लाइन को तुरंत क्लियर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन टावर में चढ़ने के दौरान शख्स करंट की चपेट में आ गया। हाईटेंशन के एक लाख 25 हजार वोल्ट से ही शख्स का शरीर जल गया। शव की पहचान के लिए मृतक के घरवालों को बुलाया गया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार विक्रांत कुमार ने बताया कि परिवार वालों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। अनुपम की मौत कैसे हुई, पुलिस इस बिन्दु पर जांच कर रही है। अनुपम की एक साल की बेटी भी है।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के मेन रोड में 2 लोगों की द*र्दनाक मौ*त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची के तेज तर्रार DIG अनीश गुप्ता अब CBI में…
इसे भी पढ़ें : 7 माह की बच्ची पर गिरा खौलता माड़, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के अमन की मौ*त का जिम्मेदार उसका एक करीबी…
इसे भी पढ़ें : G-20 Summit@Ranchi : खाने-पीने के सामानों की होगी जांच
इसे भी पढ़ें : अचानक पूरी बिल्डिंग हुई धराशाई, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : खेत में काम कर रही सरिता को किया ल*हूलुहान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु और सीएम हेमंत की तस्वीर पर टिकी लोगों की निगाहें… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेशक ऑपरेशन कोई हो, जगुआर जवान काबिले तंजीम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NIA की रेड, खंगाला जा रहा गैंगस्टर टेरर फंडिंग नेटवर्क












