कोहराम लाइव डेस्क : भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। मीडिल क्लास लोग सस्ते में ज्यादा फीचर वाले फोन पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको आपके बजट के अनुसार 8,000 रुपये से कम की कीमत वाले बेहतर फोन के बारे में बता रहे हैं।
8,000 रुपये के अंदर फोन लेने वालों के लिए Redmi 9A एक बैलेंस्ड चॉइस है। ये 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। जिसकी वजह से इस फोन की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका को जिंदा जलाने गया प्रेमी खुद ही जलकर मरा, प्रेमिका लड़ रही…
कैमरा के साथ बेहतर फोटो लेने के लिए AI portrait, AI scene recognition, HDR जैसे मोड्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Mediatek Helio G25 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Redmi 9A के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।
Poco C3 पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का माइक्रो और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्मानित
POCO C3 में 6.53-इंच की टच डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेज्यूलेशन 720×1600 पिक्सल है। Poco C3 में MediaTek Helio G35 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आता है। जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है।
Nokia 2.3 में 6.20-इंच की डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेज्यूलेशन 720×1520 पिक्सल है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Nokia 2.3 Mediatek MT6761 Helio A22 के क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है।
Nokia 2.3 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन की कीमत 7,699 रुपये से शुरू होती है।
इसे भी पढ़ें :Navy जवान का शव देख शोक में डूबा गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई












