मुंबई : दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां प्रेमिका को जिंदा जलाने गया प्रेमी खुद ही जलकर मर गया। वहीं प्रेमिका जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी विजय और युवती एक-दूसरे को करीब ढाई साल से जान रहे थे। विजय हर हाल में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, मगर युवती के परिजनों को विजय पसंद नहीं था। परिजनों के दबाव में युवती ने भी विजय से शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को मार डालने की ठानी।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्मानित
7 फरवरी की रात विजय अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसे अकेला पाकर विजय ने उसपर डीजल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद युवती खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। इसी दौरान उसने प्रेमी विजय को पकड़ लिया। जिससे विजय भी आग की चपेट में आ गया। जिससे दोनों जल गए। पास-पड़ोस के लोगों ने जब दोनों को जलते देखा तो आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमिका अब भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वह भी 80 फीसदी जल गई है। मामला मुंबई के जोगेश्वरी इलाके की है।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों ठहाकों से गूंज उठा सदन, जब PM ने कहा, ‘मोदी है मौका लीजिए…’












