spot_img
spot_img

Navy जवान का शव देख शोक में डूबा गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के रहने वाले Navy के जवान सूरज दुबे का शव पहुंचा उनके गांव। पूरा गांव मातम में डूब गया। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी है। पूरे सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई। नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। पूर्वडीहा स्थित उनके पैतृक घर से उत्तर कोयल नदी तट श्मशान के लिए दोपहर में निकाली गई अंतिम यात्रा और फिर किया गया अंतिम संस्कार। मां, पिता और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूरज की बड़ी बेरहमी से महाराष्ट्र के पालघर में जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Navy जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी

90 फीसदी जले सूरज की शनिवार को मुंबई में मौत हो गई थी। जांच में चेन्नई से अपहरण करने की बात सामने आ रही है। उन्हें छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों ने बताया कि सूरज छुट्टी पर घर आया था। 15 जनवरी को उसकी सगाई भी हुई थी। मई में शादी होने वाली थी। 30 जनवरी को वापस ड्यूटी पर कोयम्बटूर जाने के लिए घर से निकला था।

इसे भी पढ़ें : बाबू सोना कर प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती हुई तो किया ऐसा कि…

लीडरशिप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात थे सूरज

शाम 4:15 बजे रांची से हैदराबाद की फ्लाइट ली थी। वहां से उन्हें विमान से चेन्नई जाना था। हैदराबाद पहुंचने पर शाम पौने सात बजे घरवालों से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अगले दिन भी जब घरवालों से सूरज का संपर्क नहीं हुआ। मृतक सूरज कुमार दुबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशिप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात था।

इसे भी पढ़ें : Contractor और शिवसेना नेता को मारी गोली, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...