छह हजार की खनक, धरा गया CI और दलाल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद अंचल कार्यालय में एक बार फिर भ्रष्टाचार बेनकाब हुआ है। धनबाद ACB की टीम ने CI (अंचल निरीक्षक) सुरेन्द्र यादव और उसके सहयोगी मुकेश कुमार को 6 हजार रुपये घूस लेते हुये रंगे हाथ दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई धनबाद ACB के DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। मामला एक आम महिला की जमीन से जुड़ा है, जो अपने हक की दाखिल-खारिज के लिये दफ्तर-दफ्तर भटक रही थी। परिवादिनी लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल ने ACB के SP को शिकायत दी थी। बेंगाबाद अंचल के मौजा मोतीलेदा की खाता संख्या 74, खेसरा 4045 की 7.34 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिये आवेदन दिया गया था। फाइल LRDC से अंचल कार्यालय पहुंची, लेकिन बीते 16 दिसंबर को CI सुरेन्द्र यादव ने काम कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग रख दी। शिकायत की सत्यता जांची गई। रिश्वत मांगने की पुष्टि होते ही ACB ने जाल बिछाया। जैसे ही 6 हजार रुपये का लेन-देन हुआ, ACB ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार CI सुरेन्द्र यादव गिरिडीह के पीरटांड़ थाना क्षेत्र का निवासी है। वहीं मुकेश कुमार पर दलाल बनकर सौदेबाजी कराने का आरोप है।

इसे भी पढ़े : आंगन में दबी तीन कब्रें, सोच के क’त्ल की खौफनाक कहानी…

इसे भी पढ़े : ‘भोजपुरी के शेक्सपीयर’ के वंशज सरकारी प्रतीक्षा में…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...