spot_img

गैंगरेप के इल्जाम में दो को जिंदा जलाया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla (Hariom Shudhanshu) : नाबालिग से गैंगरेप के इल्जाम में दो युवकों को जिंदा जला दिया गया। इनमें से एक आरोपी सुनील उरांव की मौत हो गई, वहीं दूसरा आरोपी आशीष उरांव की हालत गंभीर है। इस दुस्साहसिक वारदात को बुधवार की देर रात अंजाम दिया गया। इल्जाम है कि दुष्कर्म के आरोपी दोनों युवकों को पीड़िता के घरवालों ने जमकर पीटा और केरोसीन छिड़कर जिंदा जला डाला। इसी दरम्यान युवकों के हाथ में बंधी रस्सी खुल गई और दोनों किसी तरह भाग कर अपने गांव पहुंचे। झुलसे युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे सुनील उरांव की सांसों की डोर टूट गई। वारदात गुमला थाना क्षेत्र के बसुआ अंबाटोली गांव की है।

सुनील की मौत की फैली खबर के बाद उसके घरवालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आसपास के लोगों को इकट्ठा कर हरवे-हथियार से लैस होकर पीड़िता के घर बसुवा पोकोटोली पहुंचे। तभी गुमला पुलिस भी वहां पहुंच गयी। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल और थानेदार विनोद कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।

गैंगरेप

इधर, रेप पीड़िता के घरवालों का कहना है कि अपनी 17 साल की बेटी को साथ लेकर एक शादी समारोह में भाग लेने भंडरा किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटने के लिए बस नहीं मिली। इसी दरम्यान पीड़िता के पिता ने बाइक से बसुआ आ रहे सुनील उरांव और आशीष उरांव को देखा। उन्हें रोका और अपनी बेटी को घर तक छोड़ देने को कहा। सभी आसापास के ही रहने वाले थे, इस वजह से पिता ने विश्वास करते हुए बेटी को युवकों के साथ भेज दिया। इल्जाम है कि दोनों युवकों ने बेटी के साथ रास्ते में दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर पहुंचा दिया। पीड़िता ने पूरी आपबीती मां-बाप को बताई। बेटी के साथ दरिंदगी की बात सुन घरवालों को खून खौल गया। गुस्से से तमतमाये घरवाले पोकटोली गये और दोनों युवकों को पकड़ कर मारपीट करने लगे। उन्हें पकड़ कर अपने गांव अंबाटोली ले आये। यहां भी मारपीट की और किरोसीन छिड़कर दोनों को आग के हवाले कर दिया। दोनों युवक काफी जल चुके थे। बहरहाल, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस भी गांव में कैम्प कर रही है।

इसे भी पढ़ें : MP-MLA को धमकाने वाला विष्णुकांत धराया… देखें

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के चिनिया प्रखंड में 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

इसे भी पढ़ें : झारखंडी सरकार गरीब-गुरुबा को देगी पेंशन और राशन का अधिकार : CM Hemant

इसे भी पढ़ें : घर में घुसते ही पति का माथा चकरा गया… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...