spot_img

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिंदवार टोली में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान बेला मुंडा के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में उसके पति पवन मुंडा को गिरफ्तार किया गया है।

रात में हुई वारदात, सुबह खुला राज

बरियातू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पवन मुंडा और उसकी पत्नी बेला मुंडा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने बेला की बेरहमी से पिटाई कर दी। अत्यधिक मारपीट के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह परिजनों को हुई। परिजन बेला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक मारपीट के कारण उसकी जान गई।

बच्चे लौटे तो सामने था दर्दनाक मंजर

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात इलाके में बिजली नहीं थी। भीषण गर्मी के कारण दंपती के बच्चे एक रिश्तेदार के घर सोने चले गये थे। गुरुवार सुबह स्कूल जाने से पहले जब वे अपने घर लौटे, तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। वहीं पिता घर से गायब था।

यह दृश्य देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई।

तालाब के पास छिपा मिला आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पवन मुंडा मोरहाबादी के एदलहातू तालाब के पास छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुये आपसी विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें : बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

इसे भी पढ़ें : उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

इसे भी पढ़ें : चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

इसे भी पढ़ें : 22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

इसे भी पढ़ें : जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...