Kohramlive Desk : पंजाबी सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के बीच तालक का मामला फाइनली क्लिर हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फैमिली कोर्ट के जज विनोद कुमार ने मामले की सुनवाई के दौरान तलाक का फैसला सुनाया। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को दिया है।
काउंटर एलिगेशन के बाद मामला सेटल
कोर्ट में हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच काउंटर-एलिगेशन के बाद मामला सेटल हुआ है, जिसके बाद दोनों के बीच 1 करोड़ की एलिमनी पर समझौता हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाए थे।
शालिनी ने खोला था हनमून का राज
160 पेजों की शिकायत में शालिनी ने हनीमून का एक राज भी खोला था। उन्होंने बताया था कि हनीमून के दौरान मारपीट की गई थी। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया था कि 10 साल के प्यार के बाद उन्होंने वर्ष 2010 में सगाई की थी और जनवरी 2011 पर शादी की थी। शालिनी ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध हैं।
इसे भी पढ़ें : महारानी एलिजाबेथ II को दिया गया गन सैल्यूट
इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब








