Dhanbad (Sujit) : ड्यूटी पर जा रहे सब इंस्पेक्टर की बाइक और तेल टैंकर में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे साथी सब इंस्पेक्टर मुकेश राउत बुरी तरह से जख्मी हो गये। दोनों सब इंस्पेक्टर जोरापोखर थाना में पदस्थापित थे। मुकेश को गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोकोबाजार के पास घटी।
हादसे की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, जोरापोखर इंस्पेक्टर, सिंदरी इंस्पेक्टर और सिंदरी डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने टैंकर और बाइक को जब्त कर लिया। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनें क्या बोलें प्रत्यक्षदर्शी…
Read More :JPSC अभ्यर्थियों पर जमकर बरसी लाठियां, देखें वीडियो
Read More :IND VS NZ : टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL RAHUL पहले टेस्ट से बाहर
Read More :संजू की दर्दनाक मौत…देखें…
Read More :कोचिंग जा रहे STUDENTS को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने क्या कर डाला… देखें
Read More :लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्या…
Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो
Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्साये घरवाले क्या बोल गये, देखें…
Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़का अफीम तस्कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा






