spot_img

SI महेंद्र ने रिश्वत की रकम मुहं में डकारी, देखें विजिलेंस ने क्या किया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HARYANA : स्टेट विजिलेंस की टीम ने सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात सब- इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी भैंस चोरी के एक केस में फायदा पहुंचाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने 10 हजार की मांग की थी। 6 हजार पहले ले चुका था। सोमवार को आरोपी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रिश्वत के पैसे भी आरोपी ने वहीं मंगाए थे। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को समारोह से ही अरेस्‍ट कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रेड के दौरान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता विनय अत्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर श्योरन लाल की अगुआई में कार्रवाई की गई।

विजिलेंस टीम से उलझते हुए।

 इस तरह दर्ज की गई थी भैंस चोरी की शिकायत

सेक्टर तीन निवासी शंभू यादव ने विजिलेंस में रिश्‍वत मांगने की शिकायत की थी। बताया था कि उसकी डेयरी है। कुछ माह पहले उसने एक गाय देशराज नाम के व्यक्ति को 40 हजार रुपये में बेची थी। देशराज ने 30 हजार रुपये मौके पर दिए और 10 हजार रुपये बाद में देने की बात कही। शंभू अपने बकाया पैसे लेने देशराज के पास आता जाता रहता था। आरोप है कि देशराज ने परेशान होकर शंभू के पोते के खिलाफ सेक्टर तीन चौकी में भैंस चोरी करने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। मामले की जांच आरोपी एसआई महेंद्रपाल कर रहा था। उसने शंभू यादव के पोते को केस से बाहर करने और फायदा पंहुचाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी।

गिरफ्तार किया गया आरोपी सब इंस्पेक्टर।

रिश्वत के पैसों को निगल गया आरोपी

छापेमारी के दौरान आरोपी के साथ उसका परिवार शादी समारोह में मौजूद था। रिश्तेदारों के सामने बेज्जती होती देख आरोपी का बेटा विजिलेंस की टीम के साथ भिड़ गया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। टीम ने आरोपी को भागने नहीं दिया। दो से तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच रखा था। इस दौरान आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए रिश्वत के पैसों को मुंह में डाल लिया।

इससे पहले कि टीम पैसे मुंह से निकाल पाती आरोपी निगल गया। टीम आरोपी व उसके बेटे को विजिलेंस कार्यालय में ले आई। यहां किसी तरह टीम ने आरोपी को उल्टी कराकर पैसे बाहर निकाले।

आरोपी के मुंह से पैसे निकलवाते हुए।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले- भारत वो अमर बीज है जो थोड़ा दब सकता है लेकिन…

इसे भी पढ़ें :Tuition पढ़ाते-पढ़ाते टच करने लगा, फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत ने दी चेतावनी, बोले- काम नहीं करने वाले अधिकारी पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें :दरिंदे ने किये बाप के 32 टुकड़े…देखें

इसे भी पढ़ें :DA Arrear को लेकर केंद्र कर्मचारियों को बड़ा झटका, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...