- कोरोना महामारी के कारण इस साल ऑनलाइन किया जा रहा आयोजन
कोहराम लाइव डेस्क : विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए NCERT की ओर से ऑल इंडिया चिल्ड्रंस एजुकेशनल ऑडियो वीडियो फेस्टिवल एवं ICT मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (सीआईईटी) NCERT, दिल्ली ने स्कूली छात्रों से 25वें ऑल इंडिया चिल्ड्रंस एजुकेशनल ऑडियो वीडियो फेस्टिवल एवं 5वें ICT मेले में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।
3 से 18 साल के विद्यार्थी ले सकते हैं भाग
फेस्टिवल में 3 से 18 वर्ष तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों को निम्न चार श्रेणियों के तहत अपने ऑडियो/ वीडियो/ न्यू मीडिया एंड ICT/ डिजिटल गेम प्रोग्राम्स की एंट्री भेजनी होगी।
28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
इस प्रोग्राम का उद्देश्य एजुकेशनल मीडिया प्रोफेशनल्स, टीचर एजुकेटर, ट्रेनी टीचर्स, टीचर्स एवं छात्रों के बीच रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। वे छात्र, जो अपनी क्रिएटिविटी को मंच प्रदान करना चाहते हैं, इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए 28 फरवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : 7 हजार से कम में ले सकते हैं Samsung Galaxy M02, जानें Features
aiceavf.prd@ciet.nic.in पर सबमिट करना होगा आवेदन
छात्रों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे। शुल्क का भुगतान NEFT के माध्यम से करना होगा। जिस अकाउंट में शुल्क का भुगतान करना है, उसका विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें। छात्रों को उपयुक्त रेजोल्यूशंस में अपने प्रोग्राम गूगल ड्राइव के माध्यम से aiceavf.prd@ciet.nic.in पर सबमिट करने होंगे।
इन गाइडलाइंस का करें पालन
- फाउंडेशनल लेवल (एफएल) : इसमें 3 से 8 वर्ष यानी प्री-स्कूल और ग्रेड I-II के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- प्रीपरेटरी लेवल (पीएल) : इसके तहत 8 से 11 वर्ष यानी तीसरी से पांचवीं कक्षा के छात्रों को आवेदन करना होगा।
- मिडिल लेवल (एमएल) : 11 से 14 वर्ष के छठीं से आठवीं तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- सेकेंडरी लेवल (एसएल) : इसमें 14 से 18 वर्ष यानी नौवीं से बारहवीं तक के छात्र आवेदन के पात्र होंगे।
इसे भी पढ़ें : गले की खराश मिटाने को करें गरारा, पर रखें ये सवाधानियां
31 दिसंबर 2020 तक की क्रिएटिविटी
छात्रों द्वारा भेजे गये ऑडियो/ वीडियो/ न्यू मीडिया एंड आइसीटी/ डिजिटल गेम प्रोग्राम्स 1 दिसंबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2020 के बीच तैयार किए गए हों। 1 दिसंबर, 2019 से 28 फरवरी 2021 के बीच बनाए गए लर्निंग आउटकम्स पर आधारित बाइट साइज के वीडियो भी एंट्री के लिए स्वीकृत होंगे। ऑडियो/ वीडियो/ न्यू मीडिया एंड आइसीटी/ डिजिटल गेम प्रोग्राम्स की अवधि 30 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। लर्निंग आउटकम्स पर आधारित बाइट साइज के वीडियो की अवधि 5 मिनट से कम होनी चाहिए। ‘चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड्स’ पर आधारित कंटेंट को वरीयता दी जाएगी।
विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
फेस्टिवल में बेस्ट प्रोग्राम्स की श्रेणी में चयनित विजेता को 40,000 रुपये की राशि, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इंडिविजुअल एक्सिलेंस अवॉर्ड के लिए चयनित विजेताओं को सर्टिफिकेट के साथ 5000 रुपये इनाम के रूप में प्रदान किये जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Cricketer विजय शंकर ने Teacher के साथ शुरू की जीवन की दूसरी पारी, ऐसी लग रही जोड़ी












