कोहराम लाइव डेस्क : Samsung कंपनी के मोबाइल फोन को लेकर चर्चा थी कि ‘Galaxy M’ सीरीज को ही विस्तार देते हुए कंपनी Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन को लांच कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी मोबाइल फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लांच करेगी। हालांकि कंपनी ने इसके लांच को लेकर तो कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन की कीमत क्या होगी और इसका डिस्प्ले कैसा होगा, इसे लेकर सूचना सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M02 मोबाइल फोन की कीमत 7 हजार रुपये के अंदर होगी।
दूसरा लो बजट फोन
कंपनी ने इससे पहले भी लो बजट फोन लांच किया था। हाल में लांच किया गया ये कंपनी का दूसरा लो बजट फोन होगा। इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M02s फोन लांच किया था, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है।
इसे भी पढ़ें : FAU-G गेम Launch, जानें कैसे करें डाउनलोड
इंडियन मार्केट में जल्द होगा लांच
Samsung Galaxy M02को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फोन में 6.5” इनफिनिटी-वी डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा सेटर होगा। 10 हजार से कम कीमत वाले इस हैंडसेट के मॉडल नंबर्स को सैमसंग की ऑफशियल वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे ऐसा अनुमान है कि इस फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लांच किया जा सकता है। सैमसंग वेबसाइट पर Samsung Galaxy M02 को मॉडल नंबर SM-M022G/DS के साथ देखा गया था।
1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy M02 एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें 3GB रैम दी जाएगी। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी M02 में स्नैपड्रैगन 450 चिप सेट हो सकता है। Samsung Galaxy M02s को भी स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ पेश किया गया था।
इसे भी पढ़ें : 1 फरवरी से देश के सिनेमाहॉल अनलॉक, झारखंड में अबतक तय नहीं
ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट
Samsung Galaxy M02s को कंपनी ने 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’डिसप्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिप सेट के साथ एंड्रॉयड 10 पर लांच किया था। Galaxy M02s में एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट (13एमपी+ 2एमपी+ 2एमपी) था और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा था।
M02 और M02s में खास अंतर नहीं
Samsung Galaxy M02 और M02s में वैसे तो कोई खास अंतर नहीं होगा, लेकिन रियर कैमरा के मामले में M02 और M02s अलग हैं। M02s में डुअल कैमरा होगा, जिस कारण फोन की कीमत भी कम होगी। हालांकि सप्ले, प्रोसेसर, और बैटरी एक जैसी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर किसी ने ब्लॉक किया तो नो Problem, जानें कैसे भेज सकते हैं Message






