रांची : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के पाली पंडरा जंगल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के शव के पास एक मारुति वैगनआर कार JH01BP8159 खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास से तीन जिंदा गोली बरामद की है। युवक को तीन गोली मारी गई है।
इसे भी पढ़ें : अपहृत बच्चे को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला
एक गोली युवक के आंख में, जबकि दो गोली पीठ में मारी गई। मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान सूरज केरकेट्टा 40 वर्ष पिता शिबू केरकेट्टा आईटीआई बाजरा के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाले के रूप में हुई। सूरज ठेकेदारी का काम करता था। वह सुबह 9:00 बजे घर से निकला था। घर में पत्नी और दो बच्चियां है। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार
इसे भी पढ़ें : खलासी ने पूछा साथ में लड़की कौन है इतना कहते ही लाठी और चाकू की कर दी बरसात






