पटना : बस स्टैंड में खलासी यात्रियों से पूछ-पूछकर बस में बैठा रहा था। इसी दौरान दो युवक और एक लड़की बस में सवार होने पहुंचे। खलासी ने उनसे पूछा कहां जाना है साथ ही एक और बात पूछ दी- कहा यह लड़की कौन है। और इतना कहते हैं दोनों युवक भड़क गए। फिर क्या था दोनों हैवान की तरह खलासी पर टूट पड़े। उसपर एक डंडा तो दूसरा चाकू बरसाने लगा। खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : केना रहबई हो बाबू… कहते-कहते मां ने भी ले ली अंतिम हिचकी, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
वहीं मौके पर जमा भीड़ और पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को धर दबोचा। मगर मौके से युवकों के साथ आई लड़की फरार हो गई। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह लड़की कौन थी और इतना पूछते ही युवकों ने खलासी पर क्यों हमला कर दिया। पूरा मामला राजधानी पटना के मीठापुर बस स्टैंड की है। सुबह-सुबह इस घटना ने पूरे मीठापुर बस स्टैंड और जक्कनपुर थाना में सनसनी मचा दी।






