spot_img
spot_img
spot_img

अपहृत बच्‍चे को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिमडेगा : बतौर फिरौती दो लाख रुपये वसूलने की खातिर अगवा कर लिए गए 5 साल के मासूम संजय सिंह उर्फ कोका सिंह को सिमडेगा पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला। वहीं अगवा करने में शामिल धनंजय सिंह, ध्रुव कुमार सांय और अधिन लुगुन को धर दबोचा गया। अपहरण में इस्‍तेमाल सफेद रंग की एक्टिवा स्‍कूटी (JH01BK8907) और तीन मोबाइल फोन बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार

इसे भी पढ़ें : राज्‍य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्‍या है हाल

मासूम संजय का 11 अप्रैल को तब अपहरण कर लिया गया था जब वह अपने घर से बाहर खेलने के इरादे से निकला था। उसका घर सिमडेगा के लचकागढ़ चटकटोली में है। संजय के पिता राजेश सिंह को फोन कर 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वहीं उन्‍हें धमकी दी गई कि 2 लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस वारदात को सिमडेगा पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया। अपहृत बच्‍चे को सही सलामत खोज निकालने में कोलेबिरा और बानो के थानेदार की सराहनीय भूमिका रही। इन दोनों को 5-5 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया है। इस बात की जानकारी सिमडेगा एसपी शम्‍स तबरेज ने दी। सुनिये, अपहरण की पूरी गाथा पर क्‍या बोल गए एसपी शम्‍स तबरेज।

इसे भी पढ़ें : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, निजी अस्‍पतालों में 50% बेड कोरोना मरीजों के लिए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...