Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान फिर से गुलजार होगा। वहां लगने वाले ठेला, खोमचे में फिर से दुकानें सजेंगी। मंगलवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार के साथ दुकानदार संघ की बैठक में सकारात्मक निर्णय हुआ। दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन की मानें तो नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा। मोरहाबादी में फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर दुकानों को लगाने की इजाजत दी जायेगी। वहीं 6 महीने में निगम पक्की दुकानें बनाकर 289 दुकानदारों को आवंटित करेगा। हालांकि शिबू सोरेन के आवास के सामने लगने वाली दुकानों को हटाया जायेगा। उस एरिया को पूरा खाली रखा जा सकता है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑक्सीजन पार्क के सामने दुकानदारों को दुकान लगाने की अनुमति दी जा सकती है। इसको लेकर बुधवार को रांची नगर निगम और दुकानदार संघ की टीम संयुक्त रूप से बुधवार को स्थल चिह्नित करेगी। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद दुकानदारों का धरना खत्म हो गया है।
यहां याद दिला दें कि 27 जनवरी की दोपहर सवा दो बजे के करीब दागी कालू लामा को बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के आवास के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना में लामा के भाई राजू और शुभम विश्वकर्मा को भी गोली लगी थी। हाई सिक्योरिटी जोन में दिनदहाड़े हुये गैंगवार को युवा और जाबांज सीएम हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। सीएम के आदेश के बाद रेस हुई पुलिस प्रशासन ने सबसे पहले मोरहाबादी में लगने वाले दुकानों को बंद करा दिया था। दुकानों को बंद कराये जाने के विरोध में पिछले 4 दिनों से दुकानदार धरना देकर विरोध जता रहे थे।
- राजकीय अतिथिशाला से बापू वाटिका तक नो वेंडिग जोन रहेगा। जहां पर किसी भी पथ विक्रेता/दुकानदारों को अपने स्टॉल/ठेला लगाने या बैठने की अनुमति नहीं रहेगी।
- निगम की टीम पांच दिनों के भीतर आस-पास के क्षेत्र में वैसे स्थलों का चयन करेगी, जहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हटाये गए निबंधित वेंडरों को बसाया जाएगा।
- मोरहाबादी स्थित प्रस्तावित वेंडर मार्केट परियोजना के पूर्ण हो जाने के पश्चात हटाये गए सभी वेंडरों को स्थायी जगह उपलब्ध करा दी जायेगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना जीवन यापन कर सके।
इसे भी पढ़ें :पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :बजट 2022 लाइव : जानिये बजट की खास बातें…
इसे भी पढ़ें :लाइनमैन का काटा चालान, फिर उसने जो किया, थाने में मचा हड़कंप, देखें…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन
इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये
इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल




