Giridih: गिरिडीह शहर में दीपावली की पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक दुकानदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सदर CO रविभूषण प्रसाद के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार, उसके दोस्त और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में विश्वजीत कुमार बलसिया, किसलय कुमार व एक अन्य युवक शामिल है। थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने कहा कि सीओ के आवेदन ओर एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेजा जा रहा है।
गिरिडीह में सीओ की कार के नीचे फेंक दिया पटाखा
बताया जाता है कि डीडीसी आवास से आगे मधुबन वेजिज की तरफ बढ़ने पर बीच में SUGAR N ICE नामक बेकरी की दुकान है। दीपावली की रात को इस दुकान का मालिक अपने दोस्त के साथ पटाखा फोड़ रहा था। पटाखा को सड़क पर फेंका जा रहा था। इसी दौरान सीओ रविभूषण प्रसाद अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलकर अपने परिवार के साथ कार पर सवार होकर गुजर रहे थे। पटाखा उनकी कार के नीचे भी फेंका गया। इसका विरोध करने पर सीओ की पिटाई कर दी गई।
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे
इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…
इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रेमिका को काट डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे








