spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : टेंशन वाले मैच से पहले टीम इंडिया का एक मस्‍ती भरा वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेंशन भरे इस बड़े मुकाबले से पहले दबाव को दूर करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शनिवार को कैसे खूब मस्ती की। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो एवं तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर पोस्‍ट में भारतीय खिलाड़ी हैलोवीन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रीति ने वीडियो एवं तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘आपको हमारी तरफ से हैप्पी हैलोवीन।’

बता दें कि आज टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। इस मुकाबले पर हर भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं। पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि न्‍यूजीलैंड के लिए भी यह मुकाबला जीतना जरूरी है। न्‍यूजीलैंड की टीम भी अपना पहला मुकाबला पाकिस्‍तान से हार चुकी है। उसे भी पहली जीत की तलाश है।

शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन ‘कपल डांस’ कर रहे हैं

शेयर किए गए वीडियो में शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन ‘कपल डांस’ कर रहे हैं।  इसे देखकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस मौज-मस्ती के दौरान भारतीय खिलाड़ियाें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन की फैमिली भी साथ दिखाई दीं।

ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया सही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। खबरें हैं कि इस मुकाबले के लिए शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। शार्दुल का गेंद और बल्ले के साथ हालिया फॉर्म शानदार रहा है। इसके अलावा लोग युवा बल्लेबाज ईशान किशन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वैसे भी, टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हारने के बाद भारत के पास ग्रुप-2 में गलती की गुंजाइश बहुत कम बची है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...

T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

Kohramlive : महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच ICC...