spot_img

ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रे‍मिका को काट डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : प्रेमिका नाटी थी। इस वजह से लोग उसे चिढाते थे। ढेबकी-नाटी से शादी करोगे। उधर प्रेमिका अंजली लगातार उसपर शादी का दबाव बना रही थी। इसको लेकर युवक कई दिनों तक परेशान रहा। उसे समझ नहीं आ रहा था, वह क्‍या करे। तंग आकर उसने धारदार हथियार से काटकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली। शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। 5 अक्‍टूबर को खूंटी पुलिस को नेयलडीह जंगल में 20 साल की एक युवती का शव मिला। लाश खून से लतपथ था। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। 6 अक्‍टूबर को खूंटी थाना में मामला दर्ज किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले युवती की पहचान की।

युवती की पहचान तुपुदाना थाना क्षेत्र के दुन्दु दरहाटोली निवासी स्वर्गीय मांगू तिर्की की बेटी अंजलि तिर्की के रूप में की। जांच में जुटी पुलिस ने इसके बाद युवती के प्रेमी अजीत गाड़ी को उसके गांव दुन्दू दरहाटोली से गिरफ्तार किया। सख्‍ती से पूछताछ में वह टूटा गया। पुलिस के सामने उसने जो कुछ बताया उसे सुन हर कोई दंग। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि अंजली की हाइट कम थी। इस वजह से गांव के लोग और उसके जानने वाले उसे चिढ़ाते थे। बोलते थे, नाटी- ढेबकी से शादी करबे। कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन उसे मिलने जंगल बुलाया। काफी देर तक हमदोनों साथ रहे। फिर उसके सारे कपड़े बैग से निकालकर जला दिया। पूछने पर कहा- नया कपड़ा खरीद दूंगा। इसके तुरंत बाद कुल्‍हाड़ी से अंजली की गर्दन कर वार कर उसे मार डाला। फिर उसका मोबाइल लेकर चला गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, मृतका का मोबाइल और आरोपी के मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। उक्त जानकारी खूंटी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी अमित कुमार ने दी।

Read More :दो करोड़ रुपया रंगदारी मांगने वाला निकला गढ़वा का…सुनें क्‍या बोलें एसएसपी

Read More :…और दुकानदार भिड़ गये पुलिस से, देखें वीडियो

Read More :कहां से आया यह बाघ, हर कोई सकते में, देखें वीडियो…

Read More :…और सीओ साहब को आ गया गुस्‍सा, देखें वीडियो

Read More :AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

Read More :दिसंबर से फरवरी तक नहीं चलेंगी ये पांच जोड़ी ट्रेनें, जानिये डिटेल

Read More :चलती ट्रेन में लूट ली आबरू, पत‍ि के साथ कर रही थी सफर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...