spot_img
spot_img
spot_img

राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु के कांतीरवा स्टूडियो में किया गया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 46 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दें की पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री के साथ प्रशंसकों को सदमा लगा है। लोगों के दर्शन के लिए शव को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया था। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपने चहेते सितारे को आखिरी बार देखने पहुंचे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पुनीत राजकुमार की बेटी ध्रुति के अमेरिका से भारत लौटने का इंतजार हो रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक वह शनिवार की शाम को पांच बजे वाया दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची हैं। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम से कांतीरवा स्टूडियो ले गया जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया था कि जिस तरह लोग पहुंच रहे हैं शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि कांतीरावा स्टेडियम में एक्टर के दर्शन करने के लिए उनके पास पूरा दिन है, ऐसे में वह आराम से पहुंच सकते हैं।

पुनीत के दो फिल्में होंगी रिलीज

पुनीत के पिता राजकुमार भी साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता थे। पुनीत ने 1976 में फिल्म ‘प्रेमदा कनिके’ से डेब्यू किया। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पुनीत की दो फिल्में ‘जेम्स और दिवित्व’ अभी बनकर तैयार है जो कि अब उनके निधन के बाद रिलीज होंगी।

इसे भी पढ़ें : दोस्‍त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा

इसे भी पढ़ें :  इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान

इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...