बेरोजगारों को झटका, फिर स्थगित हुई परीक्षा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बिहार में बेरोजगारों को फिर से झटका लगा है। क्योंकि बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक

BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक अभियंता भर्ती 2020 परीक्षा को स्थगित कर दी है। पत्र में यह बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 03/2020,  07/2020, 08/2020, और 09/2020 की भर्ती की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। पिछले साल 21 सितंबर को BPSC ने नोटिस जारी कर बताया था कि अप्रैल महीने में परीक्षाएं ली जाएंगी लेकिन अब इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया।

Read More :पलामू में प्रेमिका से मिलने के लिए युवक ने चुराया बाइक, चढ़ा पुलिस के हत्थे

आयोग ने अपने नोटिस में कहा

परीक्षाओं के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। BPSC असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती परीक्षा स्थगित होने की सूचना आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते है।

बताया जा रहा है की पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक विज्ञापन संख्या 03/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को होने वाली थी। 07/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को प्रस्तावित था। इसी तरह 08/2020 की परीक्षा 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को होने वाला था। विज्ञापन संख्या 09/2020 की परीक्षा 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दी गई है।

Read More :निकली थी जीजा के घर जाने को, जंगल में लटकती मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...