spot_img

14 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

इस्पात मजदूर संघ का 11 वां एक दिवसीय महासम्मेलन

 

मोरहाबादी मैदान में पहान सम्मेलन

आज पहान सम्मेलन रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. आदिवासियों की परंपरा संस्कृति को सुदृढ़ करने में पहान पुजार का आदिवासी समाज में काफी योगदान होता हैं.

आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

देवघर में 4 से 11 अप्रैल तक होने वाली कबड्डी प्रीमियर लीग को लेकर आज शाम फ्रेंचाइजी की ओर से खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी. 26 मार्च को कमेटी की ओर से ट्रॉफी और टी-शर्ट का अनावरण किया जाएगा.

गर्मी से मिलेगी राहत

आने वाले तीन-चार दिनों तक लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी. कुछ इलाकों में बादल के साथ बारिश की भी संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गयी है.

राष्ट्रपति का यूपी दौरा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यूपी के मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. स्पेशल कमांडो और एसपीजी के अलावा 1500 पुलिसबल की सुरक्षा घेरे में राष्ट्रपति रहेंगे.

विधान परिषद चुनाव आज

आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 2 शिक्षक सीट पर आज चुनाव होंगे. 2 सीटों के लिये 30 उम्मीदवार मैदान में हैं

व्हीलचेयर पर बैठ ममता करेंगी रोड शो, TMC का घोषणापत्र आज नहीं

11 मार्च को टीएमसी की तरफ से घोषणापत्र जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर हुए कथित हमले के बाद पार्टी ने इस कार्यक्रम को टाल दिया था. फिर आज की तारीख तय की गई थी. अब आज भी ये टल गया है.अब घोषणापत्र जारी करने की अगली तारीख 17 मार्च तय की गई है.

विजय हजारे टूर्नामेंट का आज आखिरी दिन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित विजय हजारे टूर्नामेंट का आज आखिरी दिन है. टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फरवरी से हुई थी.

कोविड-19 स्मरण दिवस

न्यूयॉर्क शहर में 14 मार्च का दिन अब कोविड-19 स्मरण दिवस होगा. इस शहर में कुल 25,099 मौतें कोविड-19 से जोड़ी गई है, यानि कि इनमें से 20,295 मौत के पीछे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 4,804 अन्य मौतों को ‘संभावित’ कोविड -19 मामला माना गया.

आज से खरमास

आज से खरमास लग रहा है, जो एक महीने तक रहेगा. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. इस दौरान विवाह भी नहीं होगा. खरमास के समय आप को भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की आराधना करनी चाहिए. धनु और मीन राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से खरमास लगता है.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...