पलामू : जिला में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी प्रेमिकी से मिलने जाना था, इसलिए बाइक चुराया। आरोपी युवरक का नाम जितेंद्र सिंह है। वह 26 साल का है और हमीदगंज में बीएन कॉलेज के पास रहता है।
शनिवार की रात जितेंद्र ने योगेंद्र चौधरी के घर से बाइक उड़ा ली। रविवार की सुबह 5 बजे के करीब योगेंद्र सो कर उठे तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस हरकत में आई और महज डेढ़ घंटे में चोर को दबोच लिया और बाइक भी जब्त कर ली।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अनगड़ा में ग्रामीणों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला, जनाक्रोश उबाल पर
इसे भी पढ़ें : ‘पोषण वाटिका’ के जरिये प्रदेश ने कुपोषण के खिलाफ बढ़ाया कारगर कदम
इसे भी पढ़ें : बेड़ो में नाबालिग से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : PLFI के तीन उग्रवादी धराए, 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद






