spot_img
spot_img
spot_img

गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और भतीजी ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक के नाम गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। खबर है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने यह वारंट आज जारी किया। 50 अन्य लोगों के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया। इन सभी पर इल्जाम है कि राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुये जमीन का अवैध अधिग्रहण किया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका मेट्रोपोलिटन सीनियर स्पेशल जज जाकिर हुसैन ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन मामलों में शेख हसीना, उनकी बहन और भतीजी सहित कुल 53 लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन कमीशन (ACC) ने चार्जशीट दाखिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल को तय की गई है। खबर है कि शेख हसीना इस समय भारत में पनाह लिये हुये हैं। बीते फरवरी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा था कि “यूनुस सरकार ने देश को आतंकवाद और अराजकता का अड्डा बना दिया है।” उन्होंने यह भी वादा किया कि वे जल्द बांग्लादेश लौटेंगी और सभी पीड़ितों को न्याय दिलायेंगी।

इसे भी पढ़ें :चौपारण में भाजपाईयों का जुटान…

इसे भी पढ़ें :DC का आदेश, एक बूंद पानी की कमी न हो…

इसे भी पढ़ें :पुलिस डायरीः करीना कपूर ने किया चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें :CM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...