Ranchi (Rupam) : चक्कू-छुरियां तेज करा लो… इसी तर्ज पर चिल्लाते गली, मोहल्ले और कस्बों में लोगों के घरों तक पहुंचते थे। चक्कू-छुरी तेज करते-करते एक ही नजर में पूरे घर को ताड़ उसकी रेकी कर लेते। जिस घर में ज्यादा माल और कम आदमी, उसकी तैयार कर लेते थे लिस्ट। गैंग के सदस्य लिस्ट फाइनल करने के लिए घंटों माथा-पच्ची करते, तब जाकर एक घर फाइनल होता। वैसे घरों को टारगेट किया जाता था, जो सुनसान इलाके में हो और आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हो। यह गैंग इतनी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम देता था कि पुलिस लकीर पीटते रह जाती थी। रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस गैंग को पकड़ने की जिम्मेवारी पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने रांची के सिटी एसपी सौरभ को सौंपी। टीम में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार और नीरज को शामिल किया गया।
टीम ने टेक्निकल सेल और मुखबीरों से मिले इनपुट के आधार पर शाहिल उर्फ तिलिया को बिहार से पकड़ा। बाकी 3 आरोपी रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र और एक बोकारो के गोमिया से पकड़ाया। गिरफ्तार आरोपियों में पवन गोस्वामी, छोटू गोस्वामी, विक्की वर्मा और चन्द प्रसाद शामिल है। सभी रामगढ़ के रजरप्पा के रहनेवाले हैं। पूछताछ में पांचों ने कई राज उगले। फरार 4 अन्य सदस्यों के नाम और ठिकानों के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। इनकी निशानदेही पर 5 मोबाइल, 5 लैपटॉप, चुराये गये सोने-चांदी के जेवरात, चोरी में इस्तेमाल करने वाले उपकरण और एक कैमरा मिला है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सुनें क्या बोलें रांची के पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा…
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी की दुल्हनिया ने छुए तेजप्रताप के पैर, ऐसे किया रिएक्ट, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर लोगों ने बरसाए फूल…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : : #TEJASHWIYADAV ने राजश्री संग की सगाई, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें : किसान का आंदोलन स्थगित, जानिये किसान संगठनों ने क्या कहा
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हेलिकॉप्टर क्रैश में गई जान
इसे भी पढ़ें : सेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड देखते ही डॉक्टरों के उड़े होश, बाप रे ये क्या…
इसे भी पढ़ें : इस बैंक से 10 हजार से अधिक निकालने पर RBI ने लगाई रोक, जानें कारण
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनेंगे लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव, ये बनेगी दुल्हन










