Kohramlive : 26 मई को जन्म लेंगे शनि देव और ठीक 11 दिन बाद यानी 7 जून को वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। धीमी चाल चलने वाला यह ग्रह जब भी पैर बढ़ाता है, तो किसी की जिंदगी में तूफान लाता है, तो किसी की किस्मत को ताज पहनाता है। शनि जयंती यानी 26 मई को जब शनि जन्म लेंगे, तब श्रद्धा से दीप जलाएं, काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं, और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। शनि की इस चाल से किसकी तकदीर चमकेगी? आइये जानें कौन-सी राशियां बनेंगी शनि के आशीर्वाद की हकदार…
कर्क राशिः जो रोके थे वक्त ने कदम, अब वही कदम मंजिल की तरफ बढ़ेंगे। व्यापार में तरक्की, नौकरी में पहचान और रिश्तों में नई मिठास, सब कुछ मिलेगा, शनि की कृपा से।
कन्या राशिः शादी की राह देख रहे दिलों को अब मिलेगा उनका जीवनसाथी। प्रेम में मजबूती और रुके कामों में गति आयेगी। स्वास्थ्य और कारोबार दोनों में सुधार की दस्तक है।
तुला राशिः बढ़ेगा प्रभाव, बढ़ेगी पहचान। मेहनत का फल मिलेगा और कारोबार में भी नयी रफ्तार आयेगी। धैर्य और समझदारी से काम लिया तो किस्मत खुद रास्ता बना लेगी।
मकर राशिः धन-लाभ की बारिश के साथ रिश्तों में भी बहार लौटेगी। काम की तारीफ से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नयी योजनाएं आकार लेंगी। पुराने दर्द अब अतीत होंगे।
कुंभ राशिः शनि की अपनी ही राशि में आगमन, जैसे राजा का अपने महल में लौट आना। रुका हुआ धन मिलेगा, संबंध सुधरेंगे, और सामाजिक प्रतिष्ठा का सितारा चमकेगा।
(डिस्क्लेमर): यह लेख धर्मशास्त्र, ज्योतिष और प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सूचना देना है, न कि वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत करना। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिये Kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है।
इसे भी पढ़ें : ल’हू में भींगा प्यार, बाप और भाई ने मा’री गो’लियां…
इसे भी पढ़ें : “सॉरी मम्मी-पापा, मैंने शादी कर ली…”दिल दहला देने वाली कहानी
इसे भी पढ़ें : गर्मी की लपट में ताज, दो रोज में दो जानें गई…
इसे भी पढ़ें : सीमा पर शांति की दस्तक, एक भी गोली नहीं चलेगी…










