spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गर्मी की लपट में ताज, दो रोज में दो जानें गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तारीखें बदलती रहीं, लेकिन ताज वही रहा। शान, मोहब्बत और याद की निशानी। मगर इस बार, मोहब्बत के गवाह ने मौत की दो दर्दनाक कहानियां देखीं। तापमान 40 डिग्री के पार था। धूप, जैसे अंगारे गिरा रही हो। लू की लहरों में वो आया था, महाराष्ट्र से नोबादे रमेश गुणवंतराव, शायद सोचा होगा, “ताजमहल देखूंगा, प्रेम की कहानी को महसूस करूंगा।” लेकिन ताजमहल के रॉयल गेट पर ही जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। वो अचानक गिर पड़ा, किसी ने दौड़कर पानी दिया, किसी ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर गर्मी ने पहले ही अपना काम कर लिया था। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने सिर झुका लिया और उनके मुख से हौले से केवल इतना निकला सांरी।

अगले ही दिन, चारधाम यात्रा से लौटा एक और जत्था,  कर्नाटक के 63 वर्षीय अप्पाशी बागलकोट, जो समूह के लिये बावर्ची थे। ताजमहल की चमक देखने सब अंदर चले गये, लेकिन अप्पाशी वहीं रह गये, शिल्पग्राम की एक छांव में, गाड़ी की सीट पर बैठकर। सीने में दर्द था, पर वो बोले नहीं, शायद सोचा होगा, “थोड़ी देर में सब आ जायेंगे।” लेकिन दोपहर 3 बजे, शरीर ने जवाब दे दिया। अस्पताल तक तो गये, मगर वहां सिर्फ मौन था। कभी शाहजहां ने मुमताज की याद में इसे बनवाया था, जहां हर पत्थर मोहब्बत की जुबां बोलता है। वहीं दो जानें गईं, गर्मी के इस कहर ने सबको झकझोर दिया।

इसे भी पढ़ें :आतंकी की बहन से आखिरी बात, सरेंडर कर दो, मां म*र जायेगी…

इसे भी पढ़ें : एक धुआं, एक गंध और फिर चीख, सबको डरा गया…

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग की वर्कशॉप में झारखंड से 402

इसे भी पढ़ें : भारत ने दागीं 15 ब्रह्मोस! ऐसे फंसा पाकिस्तान… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में इस रोज निषेधाज्ञा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पेसा पर जन-जुड़ाव की दस्तक, क्या बोल गये मंत्रीगण… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...