51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर ये बोल गये सांसद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 19वें रोजगार मेले के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। इस मौके पर झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुये इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा आज आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की युवा हितैषी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का बड़ा अभियान है। उनके मुताबिक, इस पहल से देश के युवाओं में नई सकारात्मक ऊर्जा आई है और वे नये भारत के निर्माण में खुद को सहभागी महसूस कर रहे हैं। डॉ. वर्मा ने नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि  “आज का युवा ही विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करेगा।” उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है और जब युवाओं के हाथों में रोजगार और जिम्मेदारी आती है, तब राष्ट्र निर्माण की गति और तेज हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC परीक्षा को लेकर रांची में 36 जगहों पर रहेगी निषेधाज्ञा…

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का...

राशन से लेकर नमक-चना दाल तक का लेखा-जोखा लेने पहुंचेंगे बड़े अफसर…

Ranchi : झारखंड में अब राशन व्यवस्था को लेकर...

पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

UP : यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी नगर में...

खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

Khunti : खूंटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने...