RANCHI : राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल से शाहरुख की डेड बॉडी पुलिस ने बरामद की है। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। शाहरुख के घरवालों का कहना है कि शाहरुख बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। वह जिस स्कूल में काम करता था, उसी कैंपस में बने कमरे में रहता था। रविवार को शाहरुख काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला। लोगों ने सोचा छुट्टी का दिन है, सोया हुआ होगा।
इसी दरम्यान उससे मिलने कोई शख्स स्कूल पहुंचा। शाहरुख के कमरे में गया तो जो कुछ देखा सन्न रह गया। सामने फंदे पर शाहरुख की डेड बॉडी लटक रही थी। उसकी चीख निकल गई। चीख सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये। पुलिस और घरवालों को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घरवालों का कहना था कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसे मारकर लटका दिया गया है।
इधर स्पॉट पर पहुंचे जगरनाथपुर थानेदार अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि शाहरुख की मौत हत्या है या आत्महत्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Bokaro News : अब एसी सेकेंड क्लास ट्रेन से शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो












