spot_img
spot_img

राजधानी में भीषण अग्नि’कांड, अब तक 20 की मौ’त… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बुधवार की सुबह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते धुएं और आग की लपटों ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:50 बजे दिल्ली फायर सर्विस को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई परिवारों की खुशियां राख में बदल चुकी थीं।

बेसमेंट बना मौत का जाल

प्रथम दृष्ट्या जानकारी के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई, जहां धुआं तेजी से फैल गया। बचाव दल ने कई लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 लोग घायल हुये हैं। घायलों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के अनुसार घटनास्थल पर चीख-पुकार का माहौल था। कई लोग मदद के लिए पुकार रहे थे, जबकि परिजन अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आये। घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक था।

अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

दमकल और राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यहां याद दिला दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई थी, जिसमें संदिग्ध LPG सिलेंडर विस्फोट के कारण कई लोग घायल हुये थे।

PM ने किया मुआवजे का ऐलान 

PM नरेंद्र मोदी ने घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Image

इसे भी पढ़ें : विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

इसे भी पढ़ें : अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

इसे भी पढ़ें : CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...